फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस पर जल, जंगल जमीन बचाने की अपील

Sun, 23 Apr 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
पृथ्वी बचाने का संकल्प लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली में स्पर्श गंगा क्लब के तहत विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में कक्षा 10 व 12 के  छात्र छात्राओ ने  रैली के माध्यम से पृथ्वी की सुरक्षा, जल पर्यावरण की स्वच्छता के नारे लगाए। पोस्टर एंव पेटिंग मे भी छात्र छात्राओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे कला रावत ने पृथ्वी की सुरक्षा के लिये बच्चो को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


स्पर्श गंगा क्लब प्रभारी संतोष तिवारी ने कविता के माध्यम से पृथ्वी की सुरक्षा अपनी ही सुरक्षा की ओर सबका ध्यान आकृर्षित किया। इस मौके पर कल्पतरू समिति के मितेश्वर आंनद, रमेश बिष्ट, हेम चंद्र पांडेय, रघुवर सिह, मोहन सिह, चंदन बिष्ट, चंदन रावत, कामिल हुसैन, आशा मेहरा, पवन खुल्वे आदि उपस्थित रहें। 

वही नम: रिर्सोट के द्वारा सुंदरखाल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में भी पृथ्वी दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। तथा विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता एंव पर्यावरण से सम्बंधी कविता गायन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर रिर्सोट के महाप्रबंधक संजय कसाल ने कहानियों एंव उदाहरणों के माध्यम से बच्चो को पर्यावरण सरक्षण में सहयोग देने के लिये प्रेरित किया।
विज्ञापन


विद्यालय मे आयोजित निबंध प्रतियोगिता मे योगिता ने प्रथम,  शिवानी ने द्वितीय, विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया व कविता गायन में विजय ने प्रथम, विनय ने  द्वितीय, पूूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्या राजेंद्र कुमार आर्य, पंकज त्रिपाठी, भुवन चंद्र, चंदन सिह, राम सिह, अशद आलम, इंद्र राम, भूपेश आदि मौजूद रहे। 

हल्द्वानी । पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल कालेजों में जागरूकता रैली, गोष्ठी, नाटक, प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पृथ्वी के संरक्षण व हरे पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। राजकीय इंटर कालेज फूलचौड़ में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राकेश सिंह ने छात्रों को पृथ्वी पर हो रही गर्मी की वजहों व समाधान से अवगत कराया छात्रों ने स्कूल से पतंजलि महर्षि विद्या मंदिर तक रैली निकाल कर जनता को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

एनएसएस ने राजकीय कन्या इंटर कालेज हल्द्वानी से जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ जिला समन्वयक ललित मोहन पांडे व प्रधानाचार्या देवकी आर्या ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान गिरीश कांडपाल, हरीश चंद्र पांडे, आशा बिष्ट, हेमा भारती, हेमचंद्र गुरुरानी, जीवन सनवाल आदि मौजूद थे। रैली में जीआइसी बनभूलपुरा, हर गोविंद सुयाल इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। डीएसबी आगर इंटर कालेज टांडी, पोखराड धारी में गोष्ठी हुई।

इसमें मुख्य वक्ता व संचालक डॉ. दिनेश गिरी ने बच्चों को ग्लोबल वार्मिंग का दुष्प्रभाव, पर्यावरणीय समस्याओं पर विस्तार से बताया। चित्र कला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में विकास बिष्ट प्रथम, नैना बिष्ट द्वितीय, विनीता बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में धीरज सिंह प्रथम, महेंद्र सिंह द्वितीय, हंसी बिष्ट  तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान नवीन चंद्र, जितेंद्र पटवाल, विनीता नैनवाल, राजीव चतुर्वेदी, दिमान गिरी, जुनैद, भुवन टम्टा, मीनाक्षी, नवीन चंद्र, गीता आर्य, हिमानी जोशी आदि मौजूद थे।

रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के देचौरी रेंज अंतर्गत चूनाखान स्थित बाराती रौ झरना का वनमंत्री हरक सिंह रावत रविवार को दोपहर बाद तीन बजे शुभारंभ करेंगेे। रेंज अधिकारी किरन शाह ग्वासी ने बताया कि नया गांव कार्बेट फॉल की तर्ज पर यह पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें