गरमपानी (नैनीताल)। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति गरमपानी के संचालन मंडल की बैठक में बुधवार को संचालन मंडल के सदस्यों ने प्रस्तावों पर कार्रवाई नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बावजूद उन पर अमल नहीं होने से समिति के कामकाज पर असर पड़ रहा है। सदस्यों ने समिति के निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू करने और कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग उठाई। इससे पूर्व कार्यक्रम में नैनीताल जिला सहकारी बैंक की निदेशक मंजू जलाल का स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट अंकित साह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जेडी कत्युरा, पूरन जलाल, उपाध्यक्ष विनोद ढौंडियाल, हीरा बधानी, खष्टी नेगी, जया त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह बि आदि मौजूद रहे।