रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के अधिकारियों ने 29 सितंबर को होने वाली यूटीईटी की परीक्षा को लेकर नोडल अधिकारियों और नोडल परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बुधवार को बैठक की। बोर्ड के सचिव विनोद कुमार ढोंडियाल ने बताया कि यूटीईटी प्रथम की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे, यूटीईटी द्वितीय परीक्षा दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि यूटीईटी प्रथम में 24,638 जबकि द्वितीय परीक्षा में 42,607 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। प्रथम परीक्षा के लिए 107 और द्वितीय के लिए 162 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।