फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मानसून से पहले नदी और गधेरों के पास होंगे बचाव कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भीमताल, बेतालघाट और रामगढ़ ब्लॉक में नदियां और गधेरे तबाही को मचाने को तैयार हैं। इन नदियों का रुख आबादी और खेती की जमीन की ओर है और भू-कटाव जारी है। सिंचाई विभाग ने इन नदियों और गधेरों में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। सभी प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। हालांकि यहां जरूरी सुरक्षात्मक कार्य ही इस सीजन में हो पाएंगे। बेतालघाट में शिप्रा नदी, भीमताल के हेड़िया के घिघरानी तोक, मलुवाताल में कलसा नदी, रामगढ़ के कोटीगाड़ में रामगढ़ नदी, भीमताल के अलचौना के सूरी तोक से पांडे छोर तोक तक नाला और चाफी गांव में कलसा नदी से भू-कटाव हो रहा है। इन नदियों का रुख आबादी और खेती की जमीन की ओर है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने सिंचाई विभाग को इन नदियों किनारे रहने वाले लोगों के घरों और खेती को होने वाले नुकसान का सर्वे करने का आदेश दिया था। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन









विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें