शिप्रा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एसडीआरएफ ने बचाई कुत्ते की जान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी(नैनीताल)। शिप्रा नदी में बुधवार शाम से फंसे कुत्ते को बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल निकाल लिया। बुधवार शाम टहलने गए कुछ युवकों की नजर नदी के बीच पत्थर में फंसे कुत्ते पर पड़ी। उनकी सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने 12 घंटे तक आपॅरेशन चलाकर शिप्रा नदी के बीच फंसे कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान एसआई राम सिंह, हेड कांस्टेबल लाल सिंह, दीप चंद्र सती, रोहित कांडपाल, गणेश मेहरा, बालम सिंह आदि रहे।