फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड में चमकेंगे हल्द्वानी के तीन विद्यार्थी

Fri, 23 Jan 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में इस बार राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को हल्द्वानी के भी तीन विद्यार्थी सलामी देंगे। इसमें एक एनसीसी एयरविंग कैडेट सुंदर आर्या, एनएसएस से दो विद्यार्थी रवि मेहरा और रेनू जोशी शामिल हैं।
विज्ञापन


कई वर्षों के बाद यह मौका आया है कि जब नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में हल्द्वानी के तीन विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत के बल पर शामिल होकर अपने शहर का नाम रोशन किया है। यहां से एक दर्जन विद्यार्थियों का चयन गणतंत्र दिवस परेड के टेस्ट के लिए हुआ था, लेकिन इसमें से केवल तीन विद्यार्थी ही मुकाम पा सके। एमबीपीजी कालेज की एनसीसी एयरविंग यूनिट के दो विद्यार्थी सुंदर आर्या और कविंद्र सिंह कोरंगा गए थे, लेकिन अंतिम चरण में राष्ट्रपति परेड सलामी के लिए चयन सुंदर आर्या का हुआ।

कविंद्र दिल्ली में ही गणतंत्र दिवस के दूसरे कार्यक्रम में हिस्सेदारी करेगा। एनसीसी एयरविंग इकाई के इंचार्ज डा. अमित सचदेवा ने बताया कि इन कैडेटों को दो माह की कड़ी ट्रेनिंग दी गई है। प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी ने भी कैडेट सुंदर आर्या के परेड में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


इसके अलावा एनएसएस से हल्द्वानी के डान बास्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेरीपड़ाव के छात्र रवि मेहरा ने भी गणतंत्र दिवस परेड में स्थान पाया है। विद्यालय प्रबंधक गोपाल बिष्ट ने कहा कि इससे दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा रेनू जोशी ने भी गणतंत्र दिवस परेड में मुकाम पाया है। प्राचार्य डा. जीएस बिष्ट ने इसे महाविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें