भीमताल (नैनीताल)। दिल्ली निवासी दो युवकों को 112 नंबर पर झूठी सूचना देकर गुमराह करना भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
पुलिस ने बताया कि डायल 112 में विनय शर्मा निवासी नई दिल्ली ने कासा माउंट होटल हैड़ियागांव विनायक से अपना सामान चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ की तो मामला झूठा निकला। पूछताछ में होटल में ठहरे युवक ने बताया कि अच्छी सर्विस और अच्छा खाना नहीं मिलने के कारण उसने यह योजना बनाई ताकि होटल स्वामी को 60 हजार रुपये का भुगतान न करना पड़े। पुलिस ने विनय शर्मा और लक्ष्य ठाकुर पर दस हजार का जुर्माना लगाने की कार्रवाई के साथ कड़ी फटकार लगाई। संवाद
स्मैक के साथ युवती समेत दो गिरफ्तार
कालाढूंगी। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से एक युवती समेत दो लोगों को स्मैक तस्करी में गिरफ्तार किया है। एसओ नंदन रावत ने बताया कि फॉरेस्ट गेस्ट हाउस कालाढूंगी में नेहा को 4.80 ग्राम और बन्नाखेड़ा रोड से राकेश को 8.87 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसओ ने बताया कि कालाढूंगी वार्ड एक निवासी दोनों लोगों के खिलाफ लंबे समय से स्मैक तस्करी की शिकायत मिल रही थीं।