लालकुआं। राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद उत्तराखंड के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की पेयजल योजनाओं को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को दिए।
बुधवार को नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक में आर्य ने कहा कि हल्दूचौड़ के जग्गीबंगर और गंगापुर कबड्वाल गांव में एक माह के भीतर और लालकुआं शहर में दो माह के भीतर नई पेयजल लाइन के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में हर हाल में पेयजल आपूर्ति शुरू की जाए। बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में जली हुई मोटर को ठीक करने, बिंदुखत्ता में जल्द पेयजल योजना लागू करने का भरोसा दिया। विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामीण अंचलों एवं लालकुआं शहर की पेयजल से जुड़ीं समस्याओं को व्यवस्थित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, नवीन पपोला, रोहित दुम्का, रोहित बिष्ट, रामलाल, ललित सनवाल, बॉबी संभल, जीवन कबडवाल, ओमपाल कश्यप समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।