फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभट्टी के बैली ब्रिज की मरम्मत का काम शुरू

विज्ञापन
वीरभट्टी में बैली ब्रिज के मरम्मत कार्य में लगी जेसीबी और श्रमिक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग में वीरभट्टी स्थित बैली ब्रिज की मरम्मत का कार्य बुधवार को शुरू कर दिया। इस कारण ट्रैफिक को नैनीताल और भीमताल मार्ग पर डायवर्ट किया गया। इससे स्थानीय लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मालूम है कि दो साल पहले रसोई गैस वाहन में हादसे के बाद यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद वैकल्पिक तौर पर अस्थायी बैली ब्रिज का निर्माण कर इस मार्ग को सुचारु किया गया। कुमाऊं की लाइफलाइन माने जाने वाले मार्ग में ट्रैफिक ज्यादा होने से अस्थायी पुल को मरम्मत की जरूरत थी। इसी क्रम में बुधवार से 11 फरवरी तक मरम्मत कार्य के चलते पुल को यातायात के लिये बंद कर दिया।
बुधवार को लोनिवि ने पुल की प्लेटों को हटाने का काम शुरू किया। इसके लिए मजदूरों के साथ क्रेन और जेसीबी लगाई गई हैं। एई एमसी जोशी ने बताया कि प्लेटों को हटाने के बाद बैली ब्रिज का निरीक्षण कर सभी कमियों को दुरुस्त कर इसे यातायात के लिए खोला जाएगा। इस दौरान अपर सहायक अभियंता दीपिका टम्टा आदि रहीं।
विज्ञापन

लोगों को पैदल यात्रा करनी पड़ी
बैली ब्रिज को मरम्मत के लिए बंद करने से वीरभट्टी, गेठिया सेनिटोरियम, गेठियापड़ाव, खुपी, भूमियाधार के लोगों, विद्यर्थियों, कर्मचारियों, किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे इन गांवों से जुड़े लोगों को पैदल यात्रा करनी पड़ी। लोगों ने जल्द अस्थायी पुल का मरम्मत कार्य पूरा करने की मांग उठाई है। हालांकि छह दिन तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
भवाली-वीरभट्टी के मध्य बस चलाने की मांग
ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट, लेखा भट्ट और भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी ने बताया कि स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य से भवाली-वीरभट्टी के मध्य बस चलाने के लिए वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें