फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को जल्द कराएं सही

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को विधानसभा में भीमताल विधानसभा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराने का मामला उठाया। कैड़ा ने कहा कि आपदा के बाद से भीमताल, ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह सड़कें टूटी हैं। इससे आए दिन दुघर्टनाओं का खतरा बना है।
विज्ञापन

कैड़ा ने काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग के बंद होने 120 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों का आवागमन बंद होने का मामला भी उठाया। कैड़ा ने कहा कि भले ही रौशिल से वैकल्पिक मार्ग बनाकर यातायात शुरू किया है लेकिन ग्रामीणों को अभी भी भी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने जल्द हैड़ाखान मार्ग से ही स्थायी मार्ग बनाने की मांग की है। उन्होंने लूगड़ से खनस्यू, छीड़ाखान से अधोड़ा, डुंगरी से मीडार, चमोली से बडौन, ल्वाड़-डोबा से गौनियारों, भीड़ापानी से खुजेठी, पहरीधार से सुरंग, टकुरा से थलाड़ी, घोड़ाखाल से धुलई, बबियाड़ से दुदुली मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें