हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन लोकगीत में जीजीआईसी नैनीताल और वाद-विवाद में जीआईसी हल्द्वानी की छात्राओं ने बाजी मारी। एकांकी नाटक और अंताक्षरी में यूएस नगर प्रथम रहा।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता के निर्णायक में डॉ. हरीश जोशी, डॉ. मोहन चंद्र जोशी, कुसुमलता वर्मा, आभा सिंह भैसोड़ा, मोहिता कांडपाल, गंगा कांडपाल आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे, मीना पलियाल, सीबीएस कन्याल ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सीईओ केएस रावत, कार्यक्रम सह संयोजिका जीजीआईसी हल्द्वानी की प्रधानाचार्य देवकी आर्या, सह संयोजक बीईओ हल्द्वानी हरेंद्र मिश्रा, जिला समन्वयक नैनीताल संजय वर्मा, राहुल पंवार, पूरन सिंह नयाल, मनीष पंवार, केके यादव आदि मौजूद रहे।
इनसेट
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अव्वल खिलाड़ी
अंडर-14 बालक वर्ग : 100 मीटर दौड़ में हितेश गढ़िया, 400 मीटर दौड़ में सूरज बिष्ट, 600 मीटर दौड़ में सूरज बिष्ट।
लंबी कूद में करन कुमार ( पिथौरागढ़) और गोला फेंक में सौरभ (हरिद्वार)
अंडर-14 बालिका वर्ग : लंबी कूद प्रज्ञा यादव (रुद्रप्रयाग), ऊंची कूद भावना बिष्ट (अल्मोड़ा), चक्का फेंक प्रभा बिष्ट (नैनीताल)
अंडर-17 बालक वर्ग : 100 मीटर दौड़ में ललित मोहन सती (नैनीताल), 400 मीटर दौड़ में सेहवान (हरिद्वार)।
अंडर-17 बालिका वर्ग : 100 मीटर दौड़ में भारती गिरी (नैनीताल), 400 मीटर दौड़ में रजनी तिवारी (अल्मोड़ा), 800 मीटर में मोनिका (यूएस नगर), 1500 मीटर में सुहानी कश्यप (यूएस नगर), 3000 मीटर दौड़ में सुहानी कश्यप (यूएस नगर), लंबी कूद में सोनिया (पौड़ी)।
अंडर-19 बालिका वर्ग : 100 मीटर दौड़ में रोशनी यादव (देहरादून), 400 मीटर दौड़ में मनीषा (रुद्रप्रयाग), 800 मीटर में निशा जोशी (रुद्रप्रयाग), 1500 मीटर में निशा (रुद्रप्रयाग), 3000 मीटर में संजना रानी (यूएस नगर)। 3000 मीटर वॉक रेस में आंचल मोटला (देहरादून)
अंडर-19 बालक वर्ग : 5000 मीटर वॉक रेस में आदित्य नेगी (चमोली) प्रथम रहे।
गोला फेंक में हर्ष मोहन (उत्तरकाशी), चक्का फेंक में सूरज चंद (पिथौरागढ़), भाला फेंक में तनुज ठकुराठी (देहरादनू), त्रिकूद में प्रियांशु मंडल (देहरादून)।
हल्द्वानी जीजीआईसी में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रत
हल्द्वानी आर्यमान विक्रम बिड़ला स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी एथलेटिक्स, सांस्कृतिक