नैनीताल। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से खेल मैदान से संबद्ध भवन के शौचालयों का जीर्णोद्धार शुरू कर दिया गया है। पालिका से मिली अनुमति के बाद विभाग ने कार्य की शुरुआत की है। पूर्व में ठेकेदार व एडीबी के बीच विवाद आर्बिटेशन में लंबित होने के चलते निर्माण पर ब्रेक लग गया था।
खेल मैदान के मुख्य भवन के शौचालय क्षतिग्रस्त होने से खिलाड़ियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से इनके निर्माण की योजना बनाई गई। यहां आरईएस की ओर से मस्जिद के पास मार्ग को चौड़ा किया गया है। इसके ठीक नीचे खेल मैदान से लगे स्थानों पर शौचालय और खिलाड़ियों के बैठने का स्थान बनाया जा रहा है। 60 लाख रुपये की लागत के कार्य में ही भवन के शौचालय को भी ठीक किया जाना है। आरईएस के अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि पालिका से मिली अनुमति के बाद कार्य शुरू कर दिया है।