फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी बाईपास से हटा अतिक्रमण

Sun, 24 May 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर मंडी बाईपास से लोनिवि ने शनिवार को अतिक्रमण हटाकर सफाई करवा दी। मंदिर की आड़ में सड़क किनारे कब्जा हो गया था। लोनिवि ने अस्थाई मंदिर, धुनी और आसपास पेड़ों में टांगे लाल कपड़े हटा दिए।
विज्ञापन


बाईपास में मंडी के निकासी गेट के पास कुछ लोगों ने सड़क पर कब्जा कर लिया था। कब्जा करने वालों ने धर्म की आड़ ली थी। इस जगह के आसपास कई ट्रक और बसें खड़ी होती हैं। इसके चलते आसपास में चाय और खाने पीने की ठेलियां लगती हैं। कब्जेदारों ने भी मंदिर की आड़ में भविष्य में सड़क के सामने तरफ ठेलियां लगवाने की योजना थी। इस जगह पर सड़क काफी चौड़ी है।

सड़क पर महीनों से हुआ कब्जा किसी अधिकारी को नहीं दिखा। शनिवार के अंक में अमर उजाला ने बाईपास में कब्जे की खबर और फोटो प्रकाशित की थी। इसके बाद ही लोनिवि के अफसर चेते और शनिवार सुबह ही अतिक्रमण हटा दिया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह रावत ने बताया कि अस्थाई मंदिर, धुनी और पेड़ों पर टांगे लाल रंगे के कपड़े हटाकर सफाई कर दी। अतिक्रमण हटाते वक्त कोई नहीं था। अस्थाई मंदिर किसने बनाया था इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें