हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत डहरिया, धानमिल से लेकर छड़ायल रोड तक सड़क के पुन: निर्माण कार्य की स्वीकृति के बाद लोनिवि हरकत में आ गया है। लोनिवि ने सड़क मार्ग पर अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित करते हुए कब्जाधारकों को एक हफ्ते का समय दिया है।
अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड अशोक कुमार ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले लोगों को समाचार पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि अतिक्रमण के संबंध में किसी भी प्रकार का आवेदन अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड तिकोनिया में जमा कराए जा सकते हैं। एक हफ्ते बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और भविष्य में किसी भी प्रकार का दावा भी मान्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण नहीं हटाने पर हफ्तेभर के बाद प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यही नहीं इसका व्यय भी अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा।