गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में दो महीने से गैस सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचा था। लोगों की शिकायत पर सोमवार को रसोई गैस का वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों को राहत मिली। भवाली गैस एजेंसी से 170 सिलिंडर सुयालबाड़ी, खीनापानी, नैनीपुल और क्वारब क्षेत्र के ग्रामीणों को वितरित किए गए। गैस सिलिंडर भराने के लिए लोगों की लाइन लगी रही।