फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्रय-विक्रय समिति को विधायक ने शपथ दिलाई

Tue, 02 Jun 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। सोमवार को कालाढूंगी क्रय-विक्रय समिति की नई कार्यकारिणी को विधायक बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। विगत दिन सर्वसम्मति से हुए चुनाव में मीनाक्षी जंतवाल अध्यक्ष, मदन बधानी उपाध्यक्ष, गौरी देवी, अमनदीप सिंह, तारा सिंह, वीरेंद्र कुमार, विपिन कांडपाल सदस्य बने हैं। नामित सदस्य के रूप में हरीश कनवाल पहुंचे। कार्यक्रम में शोभा कांडपाल, विपिन कांडपाल को इफ्को प्रतिनिधि चुना गया। जिला सहकारी विकास संघ प्रतिनिधि शोभा कांडपाल, तारा सिंह और हरेंद्र सिंह बने। गौरी देवी, वीरेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह, विपिन कांडपाल नैनीताल जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि चुने गए। इस दौरान दायित्वधारी सुरेश भट्ट, पालिकाध्यक्ष रेखा कत्यूरा, ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल, सहकारी समिति अध्यक्ष पुष्पा खोलिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, दीवान बिष्ट, मोहन सिंह खोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें