फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शोध निदेशक का चयन कर पंजीकरण करें

विज्ञापन
नैनीताल के कुमांऊ विवि के प्रशासनिक भवन के सभागार में अपनी बात रखता शोधार्थी गिरीश जोशी । - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैैनीताल। डीएसबी परिसर के भौतिक विज्ञान विभाग के शोधार्थी गिरीश चंद्र जोशी ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आत्मदाह का फैसला वापस लेते हुए मंगलवार को कुमाऊं विवि के प्रॉक्टर बोर्ड के साथ बैठक की। इसमें जोशी को शोध कार्य करने के लिए नए सिरे से नए शोध निदेशक का चयन कर पंजीकरण कराने का सुझाव दिया गया। बोर्ड ने यह भी कहा कि उन्हें नए सिरे से पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा होने वाली प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. केएस राना की पहल पर हुई प्रॉक्टर बोर्ड की बैठक में कुलसचिव, कुलानुशासक एवं कुलानुशासक मंडल के सदस्यों ने हिस्सा लिया। शोधार्थी जोशी ने बोर्ड के समक्ष तीन सूत्री मांगपत्र पेश किया। प्रॉक्टर बोर्ड ने जोशी को सुझाव दिया कि वह शोध कार्य करने के लिए नए सिरे से पंजीकरण कराएं एवं शोध कार्य के लिए नए शोध निर्देशक का चयन करें। बोर्ड ने यह भी कहा कि नए पंजीकरण के लिए उन्हें कुमाऊं विवि द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी एवं शोधकार्य, शोध अध्यादेश में वर्णित न्यूनतम समय के भीतर पूरा करना होगा।
बता दें कि शोधार्थी जोशी पूर्व में डीएसबी परिसर के भौतिक विज्ञान विभाग में शोधार्थी के रूप में पंजीकृत थे। विवि में शोध कार्य पूर्ण न होने के कारण उन्होंने विवि को समय-समय पर कई पत्र देकर अपने शोध संबंधी विभिन्न पहलुओं पर शोधकार्य पूरे कराने की मांग की थी। ऐसा न होने पर उन्होंने मंगलवार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी जो उन्होंने बाद में वापस ले ली।
विज्ञापन

शोधार्थी के साथ पहली बार की प्रॉक्टर बोर्ड ने बैठक
डीएसबी परिसर की प्रॉक्टर चीफ प्रो. नीतू बोरा शर्मा के अनुुसार गिरीश चंद्र जोशी के साथ यह पहली प्रॉक्टर बोर्ड की बैठक है। प्रॉक्टर बोर्ड की बैठक में कानून एवं प्रशासनिक अनुशासन, छात्र अनुशासन और छात्र के भविष्य को देखते हुए फैसले लिए जाते हैं। बैठक में कुलसचिव केआर भट्ट, प्रो. राजीव उपाध्याय, डॉ. रितेश साह, डॉ. पीसी चन्याल, डॉ. चंद्रकला रावत मौजूद रहे।
शोध छात्र के हित को देखते हुए प्रॉक्टर बोर्ड की बैठक में शोधार्थी को जो सुझाव दिए हैं उसे अमल में लाया जाए, जिससे शोध छात्र के भविष्य से खिलवाड़ ना हो। -प्रो. केएस राना, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें