फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रीप परियोजना के तहत ज्योलीकोट में फूड वैन का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भीमताल ब्लाॅक के ज्योलीकोट में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने फूड वैन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि फूड वैन के संचालन से स्थानीय उत्पादों समेत पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा मिलेगा। फूड वैन की पहल स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसरों को बढ़ाने, उद्यमिता को सशक्त करने और समुदाय को सतत आय के स्रोतों से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसका संचालन महिला समूह की ओर से किया जाएगा। गांव के लोगों की ओर से उगाई जाने वाली ताज़ी सब्जियां, दाले, मसाले को भी बाजार मिलेगा। जिले में विभिन्न स्थानों पर नौ फू्ड वैन लगाई जानी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें