फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीडब्ल्यूडी, कुमाऊं मंडल और केयू इलेवन विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। 14वीं ज्यूडिशियल क्रिकेट प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को भी जारी रही। पहले मुकाबले में पीडब्ल्यूडी का सामना जल संस्थान से हुआ। जल संस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। जवाब में पीडब्ल्यूडी की टीम ने केवल एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच कुमाऊं मंडल और शिक्षा विभाग के बीच खेला गया। कुमाऊं मंडल ने 148 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जवाब में शिक्षा विभाग की टीम 99 रनों पर ही ढेर हो गई। तीसरे मैच में जिला बार इलेवन और केयू इलेवन आमने सामने रहे। जिला बार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए जिसे केयू इलेवन ने पांचवें ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें