फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार में नाम बदलने पर कर रहे थे वसूली, पकड़े गए

Thu, 17 Aug 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
विज्ञापन
AADHAR
विज्ञापन

विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने और नाम-पता बदलने के नाम पर हो रही वसूली को प्रशासन ने गंभीरता से लिया तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया।  कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) में इसके लिए 300 रुपये तक वसूले जा रहे थे। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने बरेली रोड स्थित एक सेंटर पर छापा मारा और तत्काल प्रभाव से केंद्र को सील कर दिया। 
विज्ञापन

बरेली रोड पर अब्दुल्ला बिल्डिंग के सामने स्थित सीएससी पर आधार कार्ड में नाम और पता परिवर्तन कराने के नाम पर 300 रुपये वसूलने की शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट को मिली थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि सेंटर संचालक द्वारा आधार कार्ड बनाने से लेकर हर कार्य में अवैध ढंग से पैसा वसूला जा रहा है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने सेंटर पर छापामार कर जांच पड़ताल की तो शिकायत सही पाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सेंटर पर जांच पड़ताल में कई अनियमितताएं पाई गईं हैं। आधारकार्ड में कुछ भी परिवर्तन कराने का शुल्क केवल 25 रुपये निर्धारित है लेकिन सेंटर द्वारा 300 रुपये वसूले गए। उन्होंने बताया कि इस पर तरुण शर्मा द्वारा संचालित सेंटर को सील कर दिया गया। इसके उपरांत बरेली रोड पर ही दूसरे सेंटरों पर भी चेकिंग की गई मगर अन्य किसी सेंटर पर पैसा वसूलने की शिकायत नहीं मिली।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें