फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से पहुंचे सड़क की सौगात देने

Mon, 11 Mar 2019 01:57 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, पतलोट
विज्ञापन
खनस्यू-टांडा मोटर मार्ग का शिलान्यास करते सांसद, विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आचार संहिता का खौफ ही था कि क्षेत्रवासियों की 35 वर्षों पुरानी खनस्यू-टांडा मार्ग बनाने की मांग का शिलान्यास करने के लिए सांसद भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रविवार सुबह हेलीकॉप्टर से खनस्यू पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक राम सिंह कैड़ा के साथ मार्ग का शिलान्यास किया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खनस्यू से टांडा (586.38 लाख लागत) तक 10 किमी मार्ग बनना है। सांसद कोश्यारी ने कहा कि इस मार्ग के बनने से पांच ग्रामसभाओं के आठ हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

इस दौरान ग्राम प्रधान हरेंद्र बरगली, एसडीएम रेखा कोहली, अधिशासी अभियंता मीना भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, चतुर सिंह बोरा, आलम नदगली, सुरेश जोशी, त्रिलोचन भट्ट, देवेंद्र ढैला, ध्रुव रौतेला, सुरेश गढ़िया, आन सिंह मटियाली, खीम सिंह बिष्ट, यशवंत बोरा, भुवन पनेरू, शेखर थुवाल, हेम सुयाल, हरीश गंगोला आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें