हल्द्वानी। रुद्रपुर कस्बा में सड़क हादसे में घायल 50 वर्षीय व्यक्ति की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान 13 फरवरी को मौत हो गई। पहचान के लिए चार दिन तक शव रखा रहा। पांचवें दिन मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। अज्ञात में वह अस्पताल पहुंचा और 13 दिन बाद अज्ञात में ही उसकी मौत और अज्ञात में ही शव का अंतिम संस्कार भी हाे गया।
एक फरवरी को 50 वर्षीय व्यक्ति रुद्रपुर कस्बा में वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया था। उसने नीले रंग का थ्री पीस सूट पहना था जबकि जूता व उसके पास से मिली अन्य सभी चीजें ब्रांडेड थीं।