नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान में चल रही एनके आर्या स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को आरबीएस भोले बॉयज और स्पाइकर्स के बीच मैच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस भोले बॉयज के बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की और निर्धारित ओवरों में 143 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 144 रनों का पीछा करने उतरी स्पाइकर्स की टीम 89 रनों पर सिमट गई।