कालाढूंगी। भगवती शाह स्पोर्ट्स क्लब ने रविवार को स्व. भगवती शाह की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया। इस दौरान 29 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ललिता बिष्ट, अशोक बिष्ट एवं ज्योति ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो के महासचिव रजत शर्मा ने रक्तदान कर युवाओं को समासेवा के लिए प्रेरित किया। क्लब के कोच मनमोहन बसेड़ा ने रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग दिया।