लालकुआं। लोकगायक प्रहलाद मेहरा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर जन जागृति संस्कृति कला समिति बिंदुखत्ता ने दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। प्रतियोगिता में खोलिया क्लब रावतनगर ने बाजी मारी जबकि शांतिपुरी ए क्लब को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि दायित्वधारी शंकर कोरंगा, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, संध्या डालाकोटी, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा और नवीन तोलिया रहे। प्रहलाद मेहरा के पुत्र एवं गायक कमल मेहरा ने बताया कि पिता ने कुमाऊं की सांस्कृतिक समृद्धि और विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जीवनपर्यंत प्रयास किए हैं। यहां पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नीरज मेहरा, हेम सिंह मेहरा, लीला देवी, मनोहर सिंह मेहरा, हंसी मेहरा, बीना मेहरा, जया मेहरा, मनीष मेहरा, नीरज मेहरा व कमल मेहरा आदि मौजूद थे।