फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डेढ़ माह से राशन कार्ड के ऑनलाइन कार्य बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला पूर्ति विभाग में डेढ़ माह से ऑनलाइन कार्य बाधित हैं। इससे राशन कार्ड संबंधी कार्यों के लिए आने वाले लोग बैरंग लौट रहे हैं। क्षेत्र के संजय साह का कहना है कि उन्होंने राशन कार्ड अपडेट कर नए कार्ड के लिए आवेदन किया है लेकिन कार्यालय से साफ्टवेयर की दिक्कत का हवाला देते हुए लौटाया जा रहा है। समीपवर्ती गेठिया निवासी रमेश सिंह बिष्ट कहना है कि वह भी अपने राशन कार्ड में नए नाम चढ़ाने के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन कार्य नहीं हो पा रहा है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार, केंद्रीय स्तर पर राशन कार्ड सॉफ्टवेयर अपग्रेड हो रहा है। इससे उत्तराखंड समेत अन्य प्रांतों में भी कार्य बाधित हैं। शीघ्र ही इसके अपग्रेड होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें