फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मनाया जाएगा रविंद्रनाथ टैगोर का जन्मोत्सव

Sun, 19 Apr 2020 01:42 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
रविंद्रनाथ टैगोर
विज्ञापन

रामगढ़ (नैनीताल)। इस बार नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर का जन्मोत्सव सात मई को रामगढ़ में ऑनलाइन मनाया जाएगा। शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया की ओर से छह वर्षों से रविंद्रनाथ टैगोर का जन्मोत्सव मनाया जाता रहा है। इस दौरान मल्ला रामगढ़ से टैगोर टॉप तक कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होता है। इस साल देश में कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से रविंद्रनाथ टैगोर का जन्मोत्सव और राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन कराया जाएगा।

विज्ञापन


गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर जन्मदिन समारोह प्रन्यासी, शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के प्रो अतुल जोशी और डॉ केके पांडे ने बताया कि कोराना वायरस और लॉकडाउन की वजह से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री मानव संसाधन विकास मंत्रालय डॉ रमेश पोखरियाल निशंक होंगे। विशिष्ट अतिथि भारतीय उच्चायुक्त बांग्लादेश रिवा गांगुली दास, कुलपति विस्वा भारती केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रो विद्युत चक्रवर्ती और अध्यक्ष विश्वविद्यालय अनुदान आयोग प्रो डीपी सिंह व्याख्यान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें