फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में बिना आतिशबाजी के जला रावण का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। श्री रामलीला अभिनय कमेटी पायते वाली रामलीला की ओर से एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी मनाया गया। कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की निगरानी में रावण और कुंभकरण के पुतले जलाए गए। पुतला दहन के बाद भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

श्री रामलीला अभिनय कमेटी पायते वाली रामलीला कोसी रोड के आयोजन में एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रामलीला का मंचन हुआ। रावण का अंत देखने के लिए मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था। युद्ध में प्रभु श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर माकर उसे धराशायी कर दिया। इसके बाद मैदान श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि रामलीला कमेटी द्वारा पुतला दहन को लेकर कोर्ट के सभी आदेशों का पालन कराया गया। पायते वाली रामलीला कमेटी के सहायक महाप्रबंधक पुनीत अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्ष रामलीला कमेटी ने रावण व कुंभकरण के 90 फीट से लंबे पुतले बनाए थे। उन्होंने बताया कि इस बार कोर्ट के आदेश पर पुतलों की लंबाई 72 फीट रखी थी। पुतलों को बिना आतिशबाजी के जलाया गया। उधर पीरूमदारा के किसान इंटर कॉलेज के मैदान में श्रीराम के हाथों अहंकारी रावण का अंत हुआ। इस दौरान रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव प्रदीप कपूर, महा प्रबंधक राजेंद्र मित्तल, सहायक महाप्रबंधक पुनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें