फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राशनकार्डधारक घबराएं नहीं अभी मिलेगा ई-केवाईसी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राशनकार्डाें की ई-केवाईसी की बुधवार आखिरी तिथि तय थी। इसके मद्देनजर जिले भर में 9522 यूनिटों का सत्यापन कराया गया। यह संख्या अन्य दिनों के मुकाबले दोगुनी है। हल्द्वानी में ठंड के बावजूद कई दुकानों में देर शाम तक लोग ई-केवाईसी के लिए कतार में खड़े नजर आए। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी ई-केवाईसी कराने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में लाल, सफेद और पीले राशनकार्डाें की संख्या दो लाख 36 हजार 633 है। इनमें नौ लाख 60 हजार 410 यूनिटों पर हर माह राशन वितरित किया जाता है। राशनकार्डधारकों की यूनिटों का सत्यापन करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था। अब तक छह लाख 12 हजार 225 यूनिटों का ही सत्यापन हो पाया है जोकि लगभग 63 फीसदी है। एआरओ विजय जोशी ने बताया कि हल्द्वानी में 5066, रामनगर में 2082, नैनीताल 1058, धारी में 567, कालाढूंगी 437 कौश्याकुटौली में 312 लोगों की ई-केवाईसी की गई है। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने कहा कि कार्डधारकों को राहत पहुंचाने के लिए सत्यापन का समय बढ़ाना जाना चाहिए चूंकि अभी बहुत लोग इससे छूट गए हैं।
विज्ञापन


-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें