फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही उजागर, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरकारी सस्ते गल्ले के वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर जिला प्रशासन ने नैनीताल 7 नंबर स्थित एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र के राशनकार्ड धारकों ने शिकायत दर्ज करायी गई थी कि सात नंबर क्षेत्र निवासी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता रेखा जोशी द्वारा उपभोक्ताओं को नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायत को संज्ञान मे लेते हुये जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने पूर्ति निरीक्षक से मामले की जांच कराई। जांच में कई अनियमिततायें उजागर हुई जिस पर कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित दुकान का अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इधर जिला पूर्ति अधिकारी बरमन ने बताया कि वर्तमान कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम किये जाने हेतु सभी स्तरों से प्रयास किये जा रहे है तथा खादयान राशन कार्डधारकों को समय से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। कहा कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता रेखा जोशी द्वारा बरती गई अनियमिततायें गम्भीर हैं तथा शासनादेश एवं अनुबंध की शर्तो का स्पष्ट तौर पर उल्लंघन किया जा रहा है तथा सस्ते गल्ले की दुकान का संचालन नियमानुसार न करके मनमानी तरीके से किया जा रहा है। इसके चलते सम्बन्धित दुकान का संचालन सम्बन्धित अनुबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा इस दुकान से सम्बन्धित सभी उपभोक्ताओं एवं राशन कार्ड धारकों को विक्रेता त्रिलोक सिह नेगी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता वार्ड-7 से सम्बद्व कर दिया गया है। इनसेट खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहींःडीएम नैनीताल। जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश दिए कि सभी सस्ता गल्ला विक्रेता धारकों को तत्काल खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि समस्त गोदामों में पर्याप्त खाद्यान्न पहुंचा दिया गया है समय पर खाद्यान्न की आपूर्ति वक्ताओं को न करने की स्थिति में संबंधित सस्ता गल्ला विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें