माय सिटी रिपोर्टर देहरादून कोरोना वायरस के चलते केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लागू 21 दिन के लाक डाउन के बीच तमाम बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अधिकृत की जा रही गाड़ियों व निजी एंबुलेंस संचालकों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी जा रही है । परिवहन विभाग के अनुरोध पर स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों की टीम चालकों को विशेष प्रशिक्षण दे रही है । अधिकारियों की मानें तो अब तक 704 चालकों को कोरोना वायरस से बचने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है , जबकि 1734 चालकों को प्रशिक्षण दिए जाना बाकी है । उप परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में अब तक 470 निजी एंबुलेंस व गाड़ियों का अधिग्रहण किया जा चुका है । जिन्हें जिला प्रशासन को मुहैया कराया जा चुका है । परिवहन आयुक्त ने बताया कि फिलहाल देहरादून समेत सभी जिलों के जिला अधिकारियों द्वारा 465 गाड़ियों की मांग की गई थी जिसे मुहैया करा दिया हटा है ।हालांकि कोरोना वायरस के डर से निजी एंबुलेंस व संचालक गाड़ियां देने में आनाकानी कर रहे हैं ।चालको को कोरोना वायरस के संक्रमण का डर सता रहा है । ऐसे में स्वास्थ विभाग की मदद से गाड़ी चालकों को कोरोना वायरस के बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है । अब तक 704 चालकों को कोरोना वायरस के बचाव का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उप परिवहन आयुक्त क्ने बताया कि 1734 गाड़ियों की सूची तैयार की गई है जैसे ही जिला प्रशासन की ओर से गाड़ियों की मां की जाएगी उन्हें तत्काल मुहैया कराया जाएगा। साथ ही उनके चालकों को भी वायरस से बचाव की जानकारी दी जाएगी। के