फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं को खाद्य सामग्री भेजी

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)। मेहरागांव और धारी में सरना के राजकीय खाद्यान्न गोदामों से भीमताल, धारी, रामगढ़ और नैनीताल के सस्ता गल्ला विक्रेताओं को गेहूं, चावल, चीनी और चना दाल भेज दी गई है। पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मेहरागांव गोदाम से पांच ट्रक गेहूं, 2 ट्रक चावल और सरना गोदाम में 2 ट्रक चावल का पहुंचा। उन्होंने ग्रामीणों से राशन के लिए चिंतित न होने की बात कहीं है। साथ ही बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को अप्रैल तक का राशन भेजा गया है। बिष्ट ने गोदाम में पर्याप्त मात्रा में राशन आ रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को भी खाद्यान्न गोदाम खोले गए थे ताकि लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। वहीं कर्मचारियों के अभाव के चलते भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीमताल ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने जिला पूर्ति अधिकारी से ग्राम पंचायतों में राशन सामग्री पूर्ण मात्रा में भेजने को कहा है। फोटो कैप्सन- 30बीटीएल05पी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें