हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री एवं जीएसटी प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रवाल ने राज्य के समस्त बैंकों से आग्रह किया है कि केंद्र सरकार सरकार के निर्देशों के अनुपालन में किसी भी बैंकिंग संस्था द्वारा प्रदेशवासियों एवं व्यापारियों के खातों से कोई भी ईएमआई ना काटी जाए। उन्होंने बैंकों से आग्रह किया है कि वह अपने सेंट्रलाइज कोर बैंकिंग सिस्टम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी नागरिक के बैंक खाते करेंट, सीसी, अथवा बचत खाते से कोई भी ऋण के एवज में किश्त नहीं काटी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में लॉक डाउन की परिस्थिति में नागरिकों द्वारा बैंक में व्यक्तिगत तौर पर किस्त ना काटे जाने के लिए आवेदन करना अनुचित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बैंक व्यापार मंडल के आग्रह को सुनिश्चित करें। किसी भी ऋण के सापेक्ष ईएमआई बैंक के खाताधारको के खाते से नहीं काटी जाए।