फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोतवाली पुुलिस ने क्रियाशाला रोड पर मंगलवार को दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

टीपीनगर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने कोतवाली थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का आरोप था कि सोनू नाम का युवक खुद को हिंदू बताते हुए चार सालों से उसके साथ रह रहा था। सोनू के परिवार वाले उसके साथ शादी करने के लिए राजी हो गए। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया। आरोपी ने अपना धर्म और नाम छिपाया था। इस मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक दीपा जोशी कर रही है। पुलिस ने आरोपी केलाखेड़ा बाजपुर निवासी रिजवान को मंगलवार को क्रियाशाला रोड पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

स्कूल के पास गुटखा बेचने पर चालान
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने नैनीताल रोड स्थित निर्मला कान्वेंट स्कूल और नगर निगम इंटर कालेज के पास सिगरेट गुटखा बेच रहे दो दुकानदारों का चालान किया। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने लोगों को आगाह किया कि स्कूल कॉलेजों के 200 मीटर के दायरे में नशा संबंधी वस्तुएं बेचे जाने पर विक्रेता के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें