रामनगर। यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस रानीखेत रोड पर टू-लेन में बैरिकेडिंग करेगी। बीते कुछ वर्षों में रामनगर में पर्यटकों की आमद कई गुना बढ़ गई है। इसके चलते यहां वीकेंड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से सबसे अधिक प्रभावित रानीखेत रोड रहती है। अब पुलिस की ओर से इस रोड को टू-लेन में तब्दील करने की तैयारी जा रही है। सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए मजबूत ट्रैफिक प्लान बनाया जा रहा है। सबसे पहले रानीखेत रोड को बैरिकेडिंग की मदद से टू-लेन में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए 100 बैरिकेड की जरूरत है। कुछ बैरिकेड पुलिस के पास मौजूद हैं। बाकी के लिए होटल एसोसिएशन से मदद के लिए कहा गया है।