फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रानीखेत लोनिवि के इंजीनियरों के निलंबन से भड़के साथी

Wed, 03 Dec 2025 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी में इंजीनियरों को निलंबन को लेकर नाराजगी जताते डिप्लोमा इंजीनियर्स। स्रोत: महासंघहल
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने रानीखेत लोनिवि के तीन अभियंताओं को निलंबित किए जाने पर रोष जताया है। चार दिसंबर तक अभियंताओं का निलंबन वापस न लेने पर कार्य बहिष्कार व हड़ताल जैसे कदम उठाने की चेतावनी दी। तिकोनिया स्थित लोनिवि कार्यालय परिसर में मंगलवार को हुई बैठक में इंजीनियरों ने प्रदेश की विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से कार्य छीनकर बाहरी एजेंसियों को दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने वाहन भत्ता बढ़ाने, पेयजल निगम व जल संस्थान का राजकीयकरण किए जाने, अभियांत्रिक विभागों के कार्याें में राजनीतिक हस्तक्षेप न किए जाने जैसी मांगें उठाईं। वहां महासंघ के जिलाध्यक्ष पुष्कर आर्या, शाखा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, गणेश सिंह रौतेला, ममता गोस्वामी, वंदना रावत, आनंद गिरि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें