फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पैसे की कमी से चौड़ीकरण में आड़े आ रहे बिजली के पोल नहीं हटे

Wed, 03 Dec 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। यूपीसीएल ने तीनपानी से नरीमन चौराहा काठगोदाम तक सड़क चौड़ीकरण में आड़े आ रहे बिजली के पोलों को हटाने के लिए बजट की डिमांड की है। दरअसल पूर्व में लोनिवि की ओर से कराए गए काम के एवज में यूपीसीएल को पूरा भुगतान नहीं किया गया है। इस वजह से पहले से मौजूद बिजली के पोल भी नहीं हट पाए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूयूएसडीए को नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड का चौड़ीकरण करना है। इसे लेकर पिछले दिनों प्रशासनिक अधिकारियों ने सर्वे किया था और सीमांकन की कार्रवाई शुरू की थी। यूयूएसडीए के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह ने बताया कि यूपीसीएल को पूर्व का भुगतान होना है। चौड़ीकरण होने वाली सड़कों का स्टीमेट ऊर्जा निगम से मांगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें