फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत एक्सप्रेस साढ़े पांच और संपर्क क्रांति तीन घंटे लेट पहुंची 

Tue, 23 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल में हादसे के चलते संपर्क क्रांति अपने तय समय से करीब तीन घंटा और रानीखेत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटा विलंब पहुंची। मुरादाबाद से काठगोदाम चलने वाली पैसेंजर भी करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। 
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, चंदौसी के पास शनिवार को एक रेल इंजन के पटरी से उतर जाने से मुरादाबाद रूट पर भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। इससे रविवार रात दिल्ली से काठगोदाम आ रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे देरी से रात एक बजकर 20 मिनट पर पहुंची।

जबकि इस ट्रेन के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 10 बजकर 40 मिनट है। रानीखेत एक्सप्रेस सोमवार सुबह दस बजकर 45 मिनट पर काठगोदाम पहुंची जबकि रानीखेत एक्सप्रेस के काठगोदाम पहुंचने का तय समय पांच बजकर पांच मिनट है।
विज्ञापन


मुरादाबाद से काठगोदाम को चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 15303 भी करीब डेढ़ घंटा विलंब होकर अपराह्न डेढ़ बजे पहुंची। इस पैसेंजर गाड़ी के काठगोदाम पहुंचने का समय 12 बजे है। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के चयन रॉय ने बताया कि मुरादाबाद के पास हादसे के कारण ट्रेनें  विलंब से पहुंचीं।

घटनास्थल उत्तरोत्तर रेलवे का होने के कारण घटना के बाबत सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी से चलने वाली ट्रेनों का संचालन तय समय पर ही हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें