फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीबाग-भीमताल मार्ग आज से चल सकेंगे छोटे वाहन, भारी वाहनों को ज्योलीकोट-भवाली होते हुए जाना पड़ेगा

विज्ञापन
वीरभट्टी के पास देर शाम तक लगता रहा जाम। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। टूलेन स्पान पुल निर्माण कार्य के चलते बंद चल रहा रानीबाग-भीमताल मार्ग शनिवार (आज) से छोटे वाहनों के लिए खुल जाएगा। हालांकि बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

डीएम सविन बंसल के आदेश पर रानीबाग-भीमताल मार्ग 27 नवंबर से चार दिसंबर तक छोटे और भारी वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद रखा गया था। इस दौरान वाहनों को ज्योलीकोट-भवाली होते हुए हल्द्वानी भेजा जा रहा था।
लोनिवि के जेई केके पाठक ने बताया कि शुक्रवार तक के लिए बंद रानीबाग-भीमताल मार्ग शनिवार से छोटे वाहनों के लिए खोला जा रहा है। हालांकि भारी वाहनों की आवाजाही अब भी पूरी तरह बंद रहेगी। भारी वाहनों को ज्योलीकोट-भवाली होते हुए जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें