रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ऑफिस में वन कर्मियों के साथ फोटो खींचवाते फिल्म अभिनेता रणदीप हु?
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा बृहस्पतिवार को कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी के लिए पहुंचे। जंगल सफारी के दौरान बाघ के दीदार होने से अभिनेता हुड्डा उत्साहित नजर आए। इस दौरान उनके साथ दोस्त और परिवार के लोग भी रहे।
बृहस्पतिवार दोपहर अभिनेता रणदीप हुड्डा मां और दोस्तों के साथ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ऑफिस में पहुंचे। ऑफिस आते ही उनसे मिलने को कर्मचारियों में होड़ लग गई। सीटीआर निदेशक राहुल ने अभिनेता हुड्डा का स्वागत किया। करीब आधा घंटे तक सीटीआर निदेशक राहुल से वार्ता करने बाद उन्होंने वनकर्मियों का आभार जताया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। निदेशक ने ईको टूरिज्म के रेंजर राजेंद्र चकरायत, वन दरोगा ललित आर्य को उनके साथ भेजा। रेंजर चकरायत ने बताया कि कांडा रोड में जंगल सफारी के दौरान एक्टर हुड्डा को बाघिन और उसके दो शावक दिखे। इस पर वह काफी रोमांचित हो गए। वह दो दिन कॉर्बेट के खिनानौली गेस्ट हाउस में रुकेंगे। फिल्म अभिनेता हुड्डा ने बताया कि वह पहले भी कॉर्बेट में सफारी करने आते रहे हैं और उन्हें यहां आकर अच्छा लगता है।