फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बेचकर भागा, फिर भी पकड़ा गया

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। पुलिस कार्रवाई के डर से स्मैक तस्कर घर बेचकर भागा लेकिन मुखानी पुलिस ने उसे कुंवरपुर गौलापार से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह स्कूली बच्चों को नशा सप्लाई करता था।
विज्ञापन

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि 16 अक्तूबर को पीलीकोठी निवासी अजय थापा को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उसने इंदिरानगर ठोकर निवासी रियासत अलुवा से स्मैक खरीदी थी। बनभूलपुरा पुलिस ने रियासत को भी स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद रियासत ने इंदिरानगर का मकान बेच दिया। इसके बाद बाघजाला में रहने लगा। इधर मुखानी पुलिस के उपनिरीक्षक त्रिभुवन जोशी ने रियासत को पकड़ने के लिए अदालत से गैर जमानती वारंट लिया था। बुधवार को पुलिस ने कुंवरपुर गौलापार में रियासत को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें