रामनगर। रामनगर के ग्राम सांवल्दे में सात करोड़ की लागत से एआरटीओ कार्यालय का निर्माण कार्य 90 फीसदी तक पूरा हो गया है। उम्मीद है कि जून महीने में कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा।
वर्ष 2018 में एआरटीओ कार्यालय को रामनगर के शंकरपुर भूल स्थित एक किराये के भवन में संचालित किया जा रहा है। एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि सांवल्दे में करीब पांच एकड़ में सात करोड़ की लागत से एआरटीओ कार्यालय बन रहा है। एआरटीओ कार्यालय में 4.29 करोड़ से एआरटीओ ऑफिस बिल्डिंग और 2.86 करोड़ से ऑटोमैटिक ड्राइविंग ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है। बताया कि जून महीने तक एआरटीओ कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा।