फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच बने रामनगर के नवीन चंद्र जोशी

Mon, 28 Aug 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
रामनगर के कोच नवीन चंद्र जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज छोई के सहायक व्यायाम अध्यापक नवीन चंद्र जोशी को दुबई यूएई में प्रस्तावित यूपीएल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम का कोच नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


उक्त प्रतियोगिता 14 सितंबर से दो अक्तूबर तक दुबई में आयोजित की जाएगी। इससे पहले भी जोशी राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में मुंबई, चंडीगढ़, ग्वालियर, इंदौर में अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 बालक, बालिकाओं में निर्णायक रह चुके हैं।

वह राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड के चयनित एक मात्र शिक्षक निर्णायक भी हैं। उनके चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता, जिला खेल समन्वयक राहुल पंवार, ब्लॉक समन्वयक चंचल बसेड़ा, राइंका छोई के प्रधानाचार्य अनिल लोहनी, कृष्णानंद पपनै, अरविंद चौधरी, जितेंद्र बिष्ट, गणेश रावत आदि खेल प्रेमियों खुशी जताई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें