रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को होली के चलते दो दिन बंद रखा जाएगा। ऐसे में दो दिन रात्रि विश्राम और एक दिन डे सफारी नहीं होगी। साथ ही होली पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाएगी।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि होली को देखते हुए अलर्ट कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर 24 और 25 मार्च को रात्रि विश्राम नहीं होगा। 25 मार्च को डे सफारी भी नहीं होगी और पूर्ण रूप से कॉर्बेट पार्क में पर्यटन गतिविधियां बंद रहेगी। अलर्ट को देखते हुए वनकर्मियों की छुट्टियों को रद्द किया है।
होली समेत अन्य त्योहार पर शिकारी पार्क में घुसने की फिराक में रहते हैं। कॉर्बेट की यूपी से सटी सीमा सबसे अधिक संवेदनशील है। यहां आए दिन संदिग्ध लोगों के पार्क में घुसने की आशंका रहती है। कार्बेट पार्क में इस बार अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।