हल्द्वानी में मेटा की सोशल मीडिया सेवा मंगलवार को डाउन हो गई। रात नौ बजे से करीब एक घंटा मेटा सर्विस डाउन रही। फेसबुक के साथ इंस्टाग्राम भी बाधित रहा। लोगों के फेसबुक अकाउंट ऑटोमैटिक लॉगआउट हो गए। वहीं इंस्टाग्राम के कई फीचर्स प्रभावित रहे। हालांकि व्हाट्सएप पर कोई असर नहीं पड़ा।
फेसबुक, इंस्टाग्राम के बंद होने की लोग परेशान हो गए। तकनीकी दिक्कत से परेशान कई लोगों ने फेसबुक में अपना पासवर्ड भी बदलने की कोशिश की लेकिन फेसबुक ने काम नहीं किया। 10 बजे के बाद मेटा सर्विस चालू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
ये पढ़ें- CM Pushkar Singh Dhami: रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी का जोरदार स्वागत, योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
रात को साढ़े नौ बजे के बाद से फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों ने ही काम नहीं किया। फेसबुक में नया पासवर्ड डालने की कोशिश की लेकिन वो भी नहीं हुआ। 10 बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई।
-शुभम, पंचायत घर
मंगलवार रात को व्हाट्सएप को छोड़कर फेसबुक और इंस्टा ने काम करना बंद कर दिया। मैंने सोचा कि एकाउंट में खराबी आ गई है। इस वजह से शायद परेशानी हो रही है। काफी कोशिश के बाद 10 बजे के बाद से सर्विस फिर से चालू हुई।
- मानसी, हीरानगर
सोशल मीडिया सर्विस बाधित होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अकाउंट में दिक्कत आने के भ्रम में रहे। एक घंटे तक फेसबुक और इंस्टाग्राम का उपयोग नहीं कर सके।
-स्वर्णिमा, कमलुवागांजा
फेसबुक का अकाउंट अचानक लॉगआउट हो गया। कई बार लॉग इन करने की कोशिश की मगर फिर भी फेसबुक पर लॉग इन नहीं हो पाया। इंटरनेट पर सर्च किया तो पता लगा कि मेटा की सर्विस बाधित हो गई है जिसके कारण फेसबुक और इंस्टा नहीं चल रहा है।
-कुनाल, छड़ायल