रामनगर से हावड़ा के लिए समर स्पेशल ट्रेन (सिर्फ जून तक) सेवा शुरू हो गई है। शुक्र वार को स्टेशन अधीक्षक एनएस डूंगरियाल ने शाम 5:55 बजे फूलों से सजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर हावड़ा के लिए रवाना किया।
स्टेशन मास्टर तेजपाल सिंह ने बताया रामनगर-हावड़ा साप्ताहिक ट्रेन संख्या 05007 ट्रेन 36 घंटो में सफर तय करेगी। यह ट्रेन हर शुक्रवार को 5:55 बजे रामनगर से प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 7:10 बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। उसी दिन यह ट्रेन 07:30 बजे ट्रेन संख्या 05008 बनकर के लिए रवाना होगी।
उन्होंने बताया इस ट्रेन में 16 बोगियों में से छह जनरल, छह स्लीपर, दो एसएलआर, एक एसी-टू, एक एसी-थ्री है। ट्रेन के लोको पायलट सुलेमान पूर्ति, परिचालक नियम अंसारी, टीईटी सुबोध कुमार, शिव कुमार हैं। इस दौरान मुख्य निरीक्षक काशीपुर एमआर आर्या भी मौजूद थे।
इन स्टेशनों में रुकेगी ट्रेन
रामनगर। रामनगर से हावड़ा चलने वाली ट्रेन आठ स्टेशनों में रुकेगी। इसमें काशीपुर, लालकुआं, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, हाजीपुर होते हुए हावड़ा पहुंचेगी।
पहले दिन ही रिजर्व रही ट्रेन
रामनगर। रामनगर से हावड़ा के चली ट्रेन में पहले ही राउंड में रिजर्वेशन फुल होकर वेटिंग में चली। इसी ट्रेन में स्थानीय मोतीमहल निवासी अभिलाषा, पलक, विमला मेहरोत्रा भी इसी ट्रेन से हाजीपुर (बिहार) के लिए रवाना हुईं। यह यात्री बेहद खुश नजर आए कि हमारे यहां (रामनगर) से सीधी ट्रेन घर के लिए मिली।
बोगियां सजाईं, इंजन को भूले
रामनगर। रामनगर-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन की बोगियों को तो अधिकारियों ने फूलों और झालरों से सजवाया था, लेकिन इंजन को सजाना ही भूल गए। जब इस बारे में रेल अधिकारियों से पूछा गया तो वह एक-दूसरे के नंबर दे अपनी गलतियों को छुपाने में लगे रहे।