फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर अस्पताल को मिला ब्लड बैंक का लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के सरकारी अस्पताल को लंबे समय बाद ब्लड बैंक का लाइसेंस मिल गया है। ब्लड बैंक के लाइसेंस के लिए दो ड्रग्स इंस्पेक्टरों की टीम ने सोमवार को निरीक्षण किया और लाइसेंस देने की सिफारिश की।
विज्ञापन

रामनगर सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मणीभूषण पंत ने बताया कि पूर्व में अस्पताल को ब्लड स्टोरेज का लाइसेंस मिला था। तब से ही अस्पताल को ब्लड बैंक का लाइसेंस दिलाने की कार्यवाही शुरू हो गई थी। वर्तमान में ब्लड बैंक का लाइसेंस डॉ. प्रशांत कौशिक के नाम पर मिल रहा है।
इस बाबत सोमवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर सुधीर और डॉ. मीनाक्षी बिष्ट पहुंचे थे, जिन्होंने अपने अंतिम निरीक्षण में ब्लड बैंक का लाइसेंस देने की संस्तुति कर दी है। ब्लड बैंक शुरू होने के बाद मरीजों को खून के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें