फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर डिवीजन में 44 साल बाद दिखा लकड़बग्घा

Thu, 07 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामनगर डिवीजन में 44 साल बाद लकड़बग्घा कैमरा ट्रेप में कैद हुआ है। इससे पहले वर्ष 1972 में लकड़बग्घा मोहान के जंगल में मृत पाया गया था। जबकि कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ डिवीजन में वर्ष 2014 में इसकी मौजूदगी दर्ज हुई है।
विज्ञापन


 डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया लकड़बग्घा दुर्लभ प्रजाति का प्राणी हैं, जो सेंट्रल एशिया में पाया जाता है। उन्होंने बताया पवलगढ़ कंजरर्वेशन में विलुप्त प्रजातियों के वन्य जीवों को ढूंढने के लिए कैमरा ट्रेप लगाए गए थे। इसमें दिसंबर अंतिम समय में हाथी गलियारे के पास दुर्लभ प्रजाति का लकड़बग्घा कैद हुआ है।

 डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि ऐसे और दुर्लभ प्रजाति के वन्य जीवों की खोजबीन के साथ ही जंगल की सुरक्षा व्यवस्था का पता लगाने के लिए क्षेत्र में 25 कैमरा ट्रेप लगाए गए हैं। इसका समय-समय पर स्थान परिवर्तित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें