रामनगर/हल्द्वानी। लॉकडाउन के चलते बंद आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन आज से फिर दौड़ेगी। ट्रेन रामनगर से हफ्ते में तीन चलेगी।
रामनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक उमेश चंद्र न बताया कि सप्ताह में तीन दिन चलने वाली रामनगर-आगरा फोर्ट (15056/15055) एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू हो रहा है। रामनगर से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को जाएगी और आगरा से मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को आएगी। गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। ट्रेन में 14 कोच लगाए जाएंगे। एक्सप्रेस के संचालन के बाद 05055/05056 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर विशेष गाड़ी का संचालन निरस्त रहेगा। (संवाद)