नैनीताल। नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा में मंगलवार से शारदीय रामलीला के लिए तालीम शुरू हो गई है। समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला मैदान में गणेश पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरित किया। अध्यक्ष खुशहाल सिंह रावत ने बताया कि शाम को तालीम दी जाएगी। हारमोनियम वादन में स्वयं अध्यक्ष के अलावा हिम्मत सिंह, ललित गिरि गोस्वामी, जबकि तबले पर पूरन चंद्र पांडे, संतोष पंत और गौरव जोशी संगत करेंगे। इंद्र सिंह रावत, दीपक जोशी, वीरेंद्र जोशी, चारु पंत कलाकारों को गायन व अभिनय की तालीम देंगे। इसमें सचिव पूरन पांडे, हिमांशु पांडे, विनोद सनवाल, हिम्मत सिंह, दीपक जोशी, प्रकाश चंदोला, वीरेंद्र जोशी, राजेश जोशी समेत क्षेत्र की महिलाएं व अन्य रहे। संवाद